15 Best 4-5 Lines Story In Hindi With Moral: बच्चों की कहानी

छोटी-छोटी नैतिक कहानियां (Short Moral Stories for Kids), बच्चों को नैतिक मूल्यों के महत्व को समझाने का एक बहुत ही कारगर जरिया है। इन कहानियों को सुनाकर हम उन्हे महत्वपूर्ण जीवन का पाठ सीखा सकते हैं। और आज का यह ब्लॉग पोस्ट 4-5 lines Story in Hindi with Moral, ऐसे ही छोटी-छोटी कहानियों का संग्रह है जो बच्चों को नैतिक मूल्यों को समझने में मदद करेंगी।

इनमे ऐकता में बल, लालच का बुरा फल, इमानदारी, मेहनत का फल, और टीम वर्क की शक्ति जैसी मजेदार नैतिक कहानियाँ  शामिल है। हर कहानी में छिपा है एक संदेश जो बच्चों को सही और गलत की पहचान करने में मदद करेगा और उन्हें जीवन के महत्वपूर्ण सिख भी देगा।

तो आइए, इन छोटी-छोटी नैतिक कहानियों (4-5 lines story in hindi with moral) के माध्यम से बच्चों को नैतिकता की महत्वता को समझाएं और उन्हें समय के साथ बढ़ते हुए व्यक्तित्व का निर्माण करने में मदद करें।

15 Best 4-5 Lines Story in Hindi with Moral: बच्चों की कहानी

4-5 Lines Story In Hindi With Moral बच्चों की कहानी

तो दोस्तों, यह रहे वो 15 बेहतरीन छोटी-छोटी नैतिक कहानियां जो न केवल बच्चों का मनोरंजन करेगा, बल्कि उन्हें जीवन के महत्वपूर्ण सबक सीखने का भी मौका देगा।

1. ऐकता में बल (4-5 Lines Story in Hindi with Moral)

  • एक बार एक शिकारी ने पक्षियों को पकड़ने के लिए जाल फैलाया।
  • उसमें बहुत सारे कबूतर फस गए। सब बहुत परेशान थे। 
  • उनमे से एक होसियार कबूतर कबूतर बांकि कबूतरो को जाल सहित उड़ने को कहा। 
  • वे सब कबूतर जाल लेकर उड़ गए। 
  • शिकारी हाथ मलता रह गया।

कहानी की सीख (Moral of the Story)

इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि संकट के समय मिलजुल कर काम करने से बड़ी से बड़ी मुसीबत को टाला जा सकता है। एकता में ही शक्ति है और जब हम सभी मिलकर साथ काम करते हैं, तो किसी भी कठिनाई का समाधान आसानी से कर सकते हैं।


2. छोटी लड़की की समझदारी (4-5 Lines stories in Hindi with Moral)

  • एक छोटी लड़की अपने दोनों हाथों में एक एक सेब पकड़े हुए थी। 
  • फिर उसकी माँ ने उसे एक सेब माँगा। 
  • छोटी लड़की ने जल्दी से एक सेब को काट लिया और फिर दूसरा सेब को भी काट लिया। 
  • उसकी माँ निराशा के साथ वहाँ से जाने ही वाली थी तभी छोटी लड़की ने उसे रोक लिया और माँ को सेब देते हुए कहा, माँ यह लो, यह सेब ज़्यादा मीठा है। 
  • माँ ने तुरंत अपनी बेटी को गले से लगा लिया और प्यार से चूमा। 

कहानी की सीख (Moral of the Story)

इस छोटी सी कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि हमें कभी भी किसी के बारे में तुरंत राय नहीं बनानी चाहिये। जल्दबाजी में किसी के इरादों का गलत अनुमान लगाना सही नहीं है। समझदारी और धैर्य से ही सच्चाई का पता चलता है।


3. लालच का बुरा फल (5 Lines Short Stories with Moral in Hindi)

  • एक बार की बात है, गांव में एक बुढ़िया रहती थी।
  • उस बुढ़िया के पास एक मुर्गी थी जो रोज एक सोने का अंडा देती थी। 
  • बूढ़ी औरत के मन में लालच आया और उसने मुर्गी को मारकर सारे अंडे निकालने की सोची। 
  • एक दिन उस बूढ़ी औरत मे उस मुर्गी को मार डाला।
  • मुर्गी तो मर गई मगर उस बूढ़ी औरत को कुछ नहीं मिला। 

कहानी की सीख (Moral of the Story)

इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि लालच बुरी बला है। अधिक पाने की चाह में, हम अक्सर जो हमारे पास है, उसे भी खो देते हैं। संतोष और धैर्य से ही सच्चा सुख मिलता है। जल्दबाजी और लालच हमें हमेशा नुकसान ही पहुंचाते हैं।


4. बातूनी कछुआ (Very Short Story in Hindi with Moral)

  • एक झील पर एक कछुवा और दो सारस रहते थे। वे तीनों अहुत अच्छे मित्र थे। 
  • गर्मियों में झील सूखने लगी तो सारस ने बताया कि दूसरे वन में एक झील है हमें वहीं जाना चाहिए। 
  • उन्होंने एक छड़ी ली और कछुए से कहा, तुम इसे अपने मुंह से पकड़ लो और बोलना नहीं, चाहे जो हो जाए। 
  • दोनों सारसों ने छड़ी के कोनों को अपनी चोंच से पकड़ लिया और उड़कर दूसरे वन की और जाने लगे। 
  • तीनों को उड़ता देख नीचे गांव के बच्चे और बड़े सभी शोर मचाने लगे। 
  • तभी कछुआ बोला ये हंगामा क्यों कर रहे हैं? और नीचे गिरकर मर गया। 

कहानी की सीख (Moral of the Story)

इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि जितनी आवश्यकता हो उतना ही बोलना चाहिए। समय पर दी गई सलाह माननी चाहिए। अनावश्यक बोलना या अहंकार करना हमें मुश्किल में डाल सकता है। सही समय पर चुप रहना भी समझदारी है।


5. दर्जी और हाथी (5 Lines Short Stories with Moral)

  • एक हाथी था। वह प्रतिदिन नहाने के लिए नदी में जाया करता था।
  • रास्ते में एक दर्जी अपनी दुकान पर हाथी को रोज कुछ न कुछ खाने को देता था। 
  • एक दिन दर्जी ने गुस्से में हाथी की सूंड में सुई चुभो दी। इस पर हाथी को बहुत गुस्सा आया। 
  • जब हाथी नदी से लौटा तो वह सूंड में गंदा पानी भर लाया और दर्जी की दुकान पर उड़ेल दिया। 
  • दर्जी के सारे कपड़े खराब हो गए और दर्जी को अपनी गलती पर पछताना पड़ा। 

कहानी की सीख (Moral of the Story)

इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि दूसरों के साथ बुरा व्यवहार करने से खुद को ही नुकसान होता है। हमें हमेशा अच्छे और सम्मानजनक व्यवहार का पालन करना चाहिए, क्योंकि गलत व्यवहार का परिणाम भयानक हो सकता है।


6. एक प्यासा कौवा (Hindi Story with Moral in 5 Lines)

  • एक कौवा बहुत प्यासा था। वह पानी की तलाश में इधर उधर भटक रहा था। 
  • अंत में उसे एक मटका दिखाई दिया, लेकिन उस मटके में बहुत ही थोड़ा पानी था जिससे उसकी चोंच पानी तक नहीं पहुंच पा रही थी। 
  • उसने एक उपाय सोचा। उसने आस पास पड़े कंकड़ एक एक करके मटके में डालना शुरू किया। 
  • मटके में कंकड़ डालने से पानी ऊपर आ गया और कौवे ने पानी पिया। 
  • पानी पीने से उसकी प्यास बुझ गई और कौवा फुर्र से उड़ गया। 

कहानी की सीख (Moral of the Story)

इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि समस्याओं का सही समाधान बुद्धिमानी और संवेदनशीलता से होता है, न कि अविवेकपूर्ण तरीकों से। यह सीख हमें समस्याओं का समाधान करने की कला सिखाती है।


7. मेहनत का फल (Small Moral Stories for Kids in Hindi)

  • रामपुर नामक गांव में प्रदीप सिंह नाम का एक व्यक्ति रहता था। वह दिन भर खेत में काम करता रहता था। 
  • उसका एक दोस्त था, रामू जो बहुत आलसी था और काम करने में उसका मन बिल्कुल भी नहीं लगता था। 
  • प्रदीप सिंह के लाख समझाने पर भी वह खेत नहीं जाता था। 
  • जब फसल कटाई हुआ तो उसे बाजार में ले जाकर बेचा तो प्रदीप सिंह को काफी अधिक मुनाफा हुआ और वही उसका दोस्त रामू बहुत निराश होकर बैठा था। 
  • तभी प्रदीप सिंह ने रामू से कहा देखो रामू ये मेरे मेहनत का फल है। 
  • तब रामू ने माफी मांगते हुए कहा आज से मैं भी मेहनत करूंगा।

कहानी की सीख (Moral of the Story)

इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि मेहनत का फल मीठा होता है। आलस्य छोड़कर परिश्रम करने से ही सफलता और समृद्धि प्राप्त होती है। जो व्यक्ति मेहनत करता है, वही अपने जीवन में उन्नति करता है और दूसरों के लिए प्रेरणा बनता है।


8. मेहनती नन्ही लाल मुर्गी (Very Short Moral Story in Hindi)

  • एक नन्ही लाल मुर्गी अपने तीन मित्रों कुत्ता, बत्तख और बिल्ली के साथ रहती थी। 
  • नन्हे लाल मुर्गी बहुत मेहनती थी परंतु उसके दोस्त बहुत आलसी थे। 
  • एक दिन नन्हे लाल मुर्गी को एक मक्के का दाना मिला जिसे उसने अकेले ही बोया। जब उसमें मक्के लगे तो उसने अकेले ही फसल काटा। 
  • फिर वह मक्के को चक्की वाले के पास ले गई जिसे देखकर चक्की वाला मुर्गी की मेहनत से बहुत प्रसन्न हुआ। उसने मक्के का आटा पीसा और उसे दे दिया। 
  • घर आकर नन्हे लाल मुर्गी ने अपने आलसी मित्रों को शिक्षा देने के लिए मात्र अपने लिए सूप बनाया और सब देखते ही रह गए। 

कहानी की सीख (Moral of the Story)

मेहनत, संघर्ष, और सहयोग की भावना हर समस्या को हल करती है। यह कहानी हमें मेहनत का महत्व सिखाती है, जो आलस्य और आपाती को परास्त करता है।


9. छोटी सी मदद का बड़ा महत्व (Short Moral Stories for Kids in Hindi)

  • एक बार बहुत सारी मछलियां समुद्र के किनारे पर पानी से बाहर आ गई और पानी के बिना तड़पने लगी। 
  • एक युवक मछलियों को उठा उठाकर समुद्र के पानी में फेकने लगा।
  • पास खड़े एक व्यक्ति ने कहा कि तुम्हारे ऐसा करने से कोई फायदा नहीं है क्योंकि इतनी सारी मछलियों को बचाना संभव नहीं है। 
  • उस व्यक्ति को युवक ने बड़ा ही सुंदर जवाब दिया।
  • शायद मैं हर मछली की जिंदगी नहीं बचा सकता लेकिन उस मछली का जीवन तो मेरी वजह से बच जाएगा जिसे मैं पानी में डाल रहा हूं। 

कहानी की सीख (Moral of the Story)

हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में भी ऐसा ही होता है। शायद हम हर किसी की मदद नहीं कर सकते, लेकिन हम जिसकी मदद करेंगे, कम से कम उसकी जिंदगी में तो फर्क पड़ेगा ना। इसलिए हमेशा हमें दूसरों की मदद करने की कोशिश करनी चाहिए। 


10. टीम वर्क की शक्ति (4-5 Lines Story in Hindi with Moral)

  • एक बार की बात है, एंडी नाम की एक छोटी चींटी थी जो हमेशा चींटियों की कॉलोनी के लिए भोजन इकट्ठा करने में व्यस्त रहता था। 
  • एक दिन उसने रोटी का एक बड़ा टुकड़ा तोड़ लिया और उत्साहित होकर उसे अकेले ही कॉलोनी की ओर धकेलना शुरू कर दिया। 
  • वह चींटियों के एक समूह से मिला, जिन्होंने उसकी मदद करने की पेशकश भी की। 
  • एंडी गर्व और स्वतंत्र महसूस करते हुए उनकी मदद से इनकार कर देता है और अपने आप ही आगे बढ़ता रहता है। 
  • लेकिन जैसे ही वह रोटी को हिलाने के लिए संघर्ष करता है, उसे एहसास होता है कि टीमवर्क से काम बहुत आसान हो जाएगा। 
  • उसने खुद को विनम्र किया और अन्य चींटियों की मदद स्वीकार की और फिर एक साथ इकट्ठा होकर उन्होंने रोटी को कॉलोनी तक सफलतापूर्वक पहूंचाया।

कहानी की सीख (Moral of the Story)

इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि टीम वर्क की शक्ति, अकेले सब कुछ करने की कोशिश करने की तुलना में अधिक सफलता की ओर ले जा सकता है। 


11. मूर्ख बकरी और चालाक लोमड़ी (10 Lines Short Stories with Moral in Hind)

  • एक समय की बात है, एक लोमड़ी जंगल में घूमते घूमते एक कुएं के पास पहुंची। 
  • कुएं के चारों ओर दीवार नहीं थी तो लोमड़ी ने ध्यान नहीं दिया और वह भीतर गिर गई। 
  • हालांकि कुआं बहुत गहरा नहीं था, पर लोमड़ी बाहर नहीं निकल पा रही थी तो वह निराश होकर वह वहीं बैठ गई। 
  • तभी ऊपर से एक बकरी जाती दिखाई दी। 
  • बकरी ने लोमड़ी को कुएं में देखकर पूछा अरे बहन, तुम भीतर क्या कर रही हो? 
  • लोमड़ी ने कहा, बकरी बहन तुम्हें पता नहीं है, शीघ्र ही भयंकर सूखा पड़ने वाला है। यहां कोई और आए, उससे पहले ही मैं भीतर आ गई। कम से कम यहां पानी तो है। तुम भी क्यों नहीं भीतर आ जाती हो? 
  • बकरी ने सोचा कि लोमड़ी बहुत अच्छी सलाह दे रही है और वह भी कुएं में कूद गई। 
  • बकरी के कुएं के भीतर पहुंचते ही लोमड़ी उछलकर बकरी की पीठ पर चढ़ी और फिर बाहर निकल आई। 
  • उसने बकरी से कहा, अलविदा बहन, मैं तो चली और लोमड़ी सिर पर पैर रखकर भाग गई। 

कहानी की सीख (Moral of the Story)

इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि कभी किसी पर आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए।


12. तीन अनमोल मित्र (4-5 Lines Kids Story in Hindi)

  • यह कहानी तीन दोस्त की है। ज्ञान, धन, और विश्वास। तीनों बहुत अच्छे दोस्त थे। तीनों में प्यार भी बहुत था। 
  • एक बार किसी वजह से तीनों को अलग होना पड़ा तो तीनों ने एक दूसरे से सवाल किया कि आज के बाद हम कहां मिलेंगे? 
  • तो इस पर ज्ञान ने कहा, मैं मंदिर, मस्जिद और किताबों में मिलूंगा। धन ने कहा, मैं अमीरों के पास मिलूंगा। 
  • विश्वास चुप रहा और कुछ नहीं बोला। 
  • जब दोनों दोस्तों ने उससे चुप रहने का कारण पूछा तो विश्वास ने रोते हुए कहा, मैं एक बार चला गया तो फिर कभी नहीं मिल पाऊंगा। 

कहानी की सीख (Moral of the Story)

यह छोटी सी कहानी हमें सिखाती है कि ज्ञान और धन आप जब चाहें तब प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन विश्वास एक ऐसी चीज है जो एक बार टूट जाए तो फिर उसका वापस आना बहुत मुश्किल है। 


13. लोमड़ी और कौआ (4-5 Lines Moral Story for Kids in Hindi)

  • किसी जंगल में एक लोमड़ी रहती थी। वह बहुत चालाक थी। 
  • एक दिन उसने देखा कि पेड़ पर बैठा कौआ रोटी खा रहा है। लोमड़ी का मन भी रोटी खाने को करने लगा। वह सोचने लगी कि उस रोटी को कैसे खाए। 
  • उसने कौवे से कहा, कौवे भाई! मैंनेे तुम्हें पेड़ पर गाना गाते सुना है। तुम बहुत मीठा गाते हो, आज मेरे लिए भी एक गाना गा दो। 
  • मूर्ख कौआ यह सुनकर बहुत खुश हुआ। फिर गाना गाने के लिए जैसे ही उसने मुँह खोला, उसकी चोंच से रोटी नीचे गिर पड़ी। 
  • चालाक लोमड़ी झट से रोटी उठाकर खा गई। बेचारा कौआ देखता ही रह गया। 

कहानी की सीख (Moral of the Story)

इस छोटी सी कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि हमें कभी भी झूठी बड़ाई में नहीं फसना चाहिये वरना नुकसान हमारा ही होगा।


14. इमानदारी (10 Lines Story for Kids in Hindi)

  • एक बार एक राज्य में अकाल पड़ गया। लोग भूख के कारण मरने लगे। उस राज्य के राजा ने घोषणा करवा दी कि राज्य के सभी बच्चों को एक एक रोटी दी जाएगी। 
  • अगले ही दिन राज्य के सभी बच्चे राजा के महल के पास इकट्ठे हो गए। 
  • वहां पर कुछ रोटी छोटी थी तो कुछ रोटी बड़ी थी। सभी बच्चे बड़ी रोटी पाना चाहते थे, जिसके कारण उनकी आपस में धक्का मुक्की और लड़ाई होने लगी। 
  • राजा ने देखा कि एक छोटी सी लड़की चुपचाप खड़ी थी। 
  • अंत में एक सबसे छोटी रोटी बची। उस लड़की ने उसे खुशी खुशी लिया और घर चली गई। 
  • दूसरे दिन भी ऐसा ही हुआ। जब रोटी बांटी जा रही थी तो तब भी उस लड़की को सबसे छोटी रोटी ही मिली। उसने खुशी खुशी रोटी ली और घर चली गई। 
  • घर जाकर जब रोटी खाने लगी तो उसमें से एक सोने का सिक्का निकला। उस लड़की के परिवार वालों ने कहा यह सोने का सिक्का उस राजा को वापिस दे आओ। यह हमारी अमानत नहीं है। 
  • लड़की दौड़कर राजा के महल पहुंची और राजा से कहा मेरी रोटी में से सोने का सिक्का निकला है। रोटी बनाते वक्त गलती से आटे में गिर गया होगा। आप इसे वापस रख लीजिए। 
  • राजा उस लड़की की ईमानदारी को देखकर बहुत खुश हुआ। 
  • राजा की कोई भी बेटी नहीं थी इसलिए उसने उस लड़की को गोद ले लिया और उसके परिवार वालों को भी अपने ही महल में रख लिया। 
  • इतना ही नहीं राजा ने कुछ दिनों बाद अपनी सारी की सारी संपत्ति उस लड़की के नाम कर दी। 

कहानी की सीख (Moral of the Story)

इस कहानी से हमें सीख मिलता है कि ईमानदारी बड़े लोगों की अच्छाइयों में से एक है। ईमानदारी किसी भी व्यक्ति को अच्छाई के रास्ते पर ले जाती है। ईमानदारी व्यक्ति का मन शांत और स्थिर रहता है। इसलिए ईमानदारी आपको हमेशा बड़ा बनाए रखेगी


15. चालाक बंदर की कहानी (4-5 Lines stories in Hindi with Moral)

  • नदी के किनारे जामुन के पेड़ पर एक बंदर रहता था। उसकी दोस्ती नदी में रहने वाले एक मगरमच्छ से हो गई और वह रोज मगरमच्छ की पीठ पर बैठकर नदी की सैर करता था। 
  • बन्दर बदले में मगरमच्छ को जामुन खिलाता और उसकी पत्नी के लिए भी रोज जामुन भेजता था। 
  • जामुन खाकर एक दिन मगरमच्छ की पत्नी की इच्छा बंदर का कलेजा खाने की हुई। उसने मगरमच्छ को कहकर बंदर को अपने घर बुलवाया। 
  • घर जाते समय मगरमच्छ ने बंदर को सच बता दिया कि उसकी पत्नी बंदर का कलेजा खाना चाहती है। 
  • यह सुनकर बंदर मगरमच्छ की चाल समझ गया और उसने मगर से कहा, मैं तो अपना कलेजा पेड़ पर ही छोड़ आया हूं, इसलिए जल्दी से मुझे पेड़ पर ले चलो। 
  • बंदर की बात सुनकर मगरमच्छ पेड़ की तरफ मुड़ गया और जैसे ही मगरमच्छ पेड़ के पास पहुंचा। बंदर उछलकर पेड़ पर चढ़ गया और उसकी जान बच गई।

कहानी की सीख (Moral of the Story)

इस छोटी सी कहानी से हमें यह सीख मिलता है कि समझदारी और चतुराई से काम लेने पर किसी भी मुश्किल से बचा जा सकता है।


तो दोस्तों, आपको यह 4-5 Lines Story in Hindi with Moral कैसी लगी हमें कमेंट में जरूर बताएं क्योंकि आपका विचार हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। और साथ ही इस पोस्ट को आप अपने दोस्तों को भी शेयर कीजियेगा।

Read Also: Story in Hindi

अगर आपको हमारी हिंदी कहानियाँ पसंद आईं, तो हमारी वेबसाइट को SUBSCRIBE करना न भूलें! इससे आपको भविष्य में आने वाली सभी पोस्ट के नोटिफिकेशन मिलते रहेंगे, और आप ऐसे ही मोटिवेशनल कहानियाँ (motivational stories), प्रेरणादायक कहानियाँ (inspirational stories), सच्चे जीवन की कहानियाँ (real-life stories), बच्चों की नैतिक कहानियाँ (kids moral stories), सोने से पहले की कहानियाँ (kids bedtime stories), रोमांटिक प्रेम कहानियाँ (romantic love stories), मजेदार कहानियाँ (funny stories), और हॉरर कहानियाँ (horror stories) का आनंद लेते रहेंगे। 

हमारे साथ जुड़े रहें और हर दिन नई और रोमांचक कहानियों का हिस्सा बनें। धन्यवाद!

Rakesh Dewangan

मेरा नाम राकेश देवांगन है। Hindi Kahani ब्लॉग वेबसाइट पर मेरा उद्देश्य हिंदी में प्रेरक, मजेदार, और नैतिक कहानियों के माध्यम से पाठकों को मनोरंजन और शिक्षित करना है। मेरी कोशिश है कि मैं उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करूँ जो लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए। आपके समर्थन से, मैं अपने इस सफर को और भी रोमांचक और सफल बनाने की उम्मीद करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Discover more from Hindi Kahani

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading