10 Best Hindi Story For Class 2: Moral Story In Hindi 2024

कक्षा 2 के बच्चों के नैतिक और सामाजिक विकास के लिए नैतिक कहानियाँ (Hindi Story for Class 2) बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये कहानियाँ न केवल बच्चों को आनंदित करती है बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों और गुणों को समझने में भी मदद करती हैं। 

आज के इस ब्लॉग पोस्ट में, हम कक्षा 2 के बच्चों के लिए ऐसी ही विभिन्न रोचक और शिक्षाप्रद कहानियाँ (Moral Stories for Childrens in Hindi) प्रस्तुत कर रहे हैं। इन कहानियों में एकता की शक्ति, एक छोटी चिड़िया, सच्ची मित्रता, सुनहरे अंडे, और साथिता और सहयोग जैसी प्रेरणादायक कहानियाँ शामिल हैं। 

हर कहानी में छिपा नैतिक व शिक्षा बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ महत्वपूर्ण जीवन पाठ सिखाती है। तो आइए, इन प्यारी और शिक्षाप्रद कहानियों (Story for Kids in Hindi with Moral) के माध्यम से बच्चों की दुनिया को और रंगीन बनाते हैं।

10 Best Hindi Story for Class 2: Short Moral Story in Hindi

तो दोस्तों, यह रहे कक्षा 2 के बच्चों के लिए 10 शिक्षाप्रद नैतिक कहानियाँ जिनके माध्यम से आपके बच्चों के मन में नैतिक मूल्यों की नींव मजबूत होंगी और उन्हें एक बेहतर इंसान बनने की दिशा में प्रेरित करेंगी।

1. एकता की शक्ति (Moral Story for Class 2 in Hindi)

एकता की शक्ति (Moral Story for Class 2 in Hindi)

एक छोटे से परिवार में एक पिता और तीन बच्चे रहते थे। तीनों बच्चे आपस में बड़ी लड़ाई करते थे। पिता इसी बात से बहुत ही चिंतित था। एक दिन पिता को एक तरकीब सूझी। उसने अपने सारे बेटों को बुलाकर सबके हाथों में एक एक छड़ी का गुच्छा थमा दिया और कहा कि इस छड़ी के गुच्छे को तोड़कर बताओ। 

सभी भाइयों ने जमकर मेहनत की पर वे उस छड़ी के गुच्छे को तोड़ नहीं पाए। बाद में पिता ने हर बच्चे को एक एक छड़ी दी और कहा कि इस एक छड़ी को तोड़कर बताओ। बच्चों ने बड़ी ही आसानी से उस छड़ी को तोड़ कर बताया। 

यह देखकर पिता ने अपने तीनों बच्चों को समझाया कि अगर हम छड़ी के गुच्छे की तरह एक साथ रहेंगे तो हमें कोई तोड़ नहीं पाएगा और अगर हम अलग अलग रहेंगे तो हमें आसानी से अलग किया जाएगा। यह देखकर तीनों बच्चों को समझ आई और उन्होंने अपने पिता से वादा किया कि हम कभी भी अलग नहीं होंगे। 

कहानी से सीख (Moral of the Story)

इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि एकता में ही ताकत है।


2. एक छोटी चिड़िया (Hindi Story for Class 2 with Moral)

एक छोटी चिड़िया (Hindi Story for Class 2 with Moral)

रानी नाम की एक छोटी सी चिड़िया थी जो हमेशा जंगल में सबसे ऊंचे पेड़ पर रहती थी। वह जंगल के दूसरे जानवरों से दूर रहना पसंद करती थी, उसे लगता था कि दूसरे जानवर उसे नुकसान पहुंचाएंगे।

एक दिन जंगल में एक भयानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि रानी जल्दी से जल्दी अपने पेड़ से नीचे उतर भी नहीं पाई। वह डरी सहमी सी जैसे नीचे आई तो देखा कि जंगल के सारे जानवर मिलजुलकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। 

हाथी अपनी सूंड से पानी डाल रहा था, हिरण पानी से भरे गड्ढों से पानी ला रहे थे, और छोटे जानवर पत्तियों को हटा रहे थे ताकि आग आगे ना फैले। यह देखकर रानी को बहुत शर्मिंदगी हुई उसने सोचा कि उसने अब तक जंगल के बाकी जानवरों से दूरी बनाकर गलती की।

वह भी आग बुझाने में मदद के लिए आगे आई। उसकी छोटी सी चोंच में पानी की एक बूंद भी नहीं आ सकती थी लेकिन उसने सूखी पत्तियों को हटाने में मदद की। धीरे-धीरे मिलजुलकर काम करने से आग पर काबू पा लिया गया। 

आग बुझने के बाद जंगल के सभी जानवर रानी की हिम्मत और मदद की तारीफ करने लगे। रानी को एहसास हुआ कि दूसरो की मदद करना और साथ रहने में ही असली खुशी है। इसके बाद से रानी अकेले ऊंचे पेड़ पर रहने के बजाय जंगल के बाकी जानवरों के साथ रहने लगी और खुशी से रहने लगी।

कहानी से सीख (Moral of the Story)

यह कहानी हमें सिखाती है कि दूसरों से दूर रहने का कोई फायदा नहीं है। मुश्किल समय में अपनी मदद आप ही करते हैं लेकिन खुशियां बांटने के लिए साथ होना जरूरी है


3. बुद्धिमान लोमड़ी और शेर (Bedtime Stories for Kids in Hindi)

बुद्धिमान लोमड़ी और शेर (Bedtime Stories for Kids in Hindi)

एक जंगल में एक शेर रहता था। वह बहुत बूढा और कमजोर हो गया था इसलिए उसने शिकार के लिए एक उपाय सोचा। उसने सोचा और उसने बीमार होने का नाटक किया और सभी जानवरों को अपने पास बुलाने लगा। जो भी जानवर उसके पास आता वह उसे खा लेता। 

एक दिन उसने एक लोमड़ी को अपने पास बुलाया। जब लोमड़ी गुफा के अंदर जाने लगी तो उसने देखा कि सभी जानवरों के पैरों के निशान अंदर जाते हुए तो हैं लेकिन बाहर आते हुए नहीं हैं। 

उससे लोमड़ी समझ गई कि अंदर सभी जानवरों का शेर शिकार कर लेता है और लोमड़ी ने अपनी बुद्धिमानी दिखाई और वह वहां से भाग गई। 

कहानी से सीख (Moral of the Story)

इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि बुद्धिमानी से हम सभी चुनौतियों का आसानी से सामना कर सकते हैं। 


4. गधे और भेडिया की कहानी (Moral Stories for Kids in Hindi)

गधे और भेडिया की कहानी (Moral Stories for Kids in Hindi)

एक दिन एक भेड़िया खाने की तलाश में यहां वहां भटक रहा था। अचानक उसे एक गधा दिखा। वह धीरे धीरे गधे के पास जा रहा था, पर गधे ने उसे आते देख लिया। गधे को पता था कि भेड़िया उससे तेज दौड़ सकता है और दौड़ कर वह अपनी जान नहीं बचा पाएगा। 

इसीलिए उसने एक तरकीब सोची। गधे ने ऐसा नाटक किया कि उसके पैर में चोट आई है और वह रोने लगा। यह देखकर भेड़िया उसके पास गया और उससे पूछा, तुम क्यों रो रहे हो भाई? गधे ने कहा, मेरे पैर में कांटा घुस गया है और मुझे बहुत दर्द हो रहा है। तब भेड़िये ने कहा, ठीक है, मैं तुम्हारा दर्द दूर कर सकता हूं। मैं तुम्हें खा जाता हूं। 

तब गधे ने कहा, अगर तुम मुझे खा जाओगे तो यह कांटा तुम्हारे गले में अटक जाएगा। इससे अच्छा पहले तुम मेरा यह कांटा निकाल लो और फिर मुझे खा जाओ तो तुम्हें बहुत मजा आएगा। 

भेड़िये को गधे की इस तरकीब के बारे में कुछ भी नहीं पता था। इसीलिए वह गधे के पैर के पास गया और कांटा निकालने के लिए झुक गया और जैसे ही भेड़िया झुका, गधे ने उसे जोर से एक लात मारी। भेड़िया हवा में उछला और जोर से नीचे गिरा। 

भेड़िया वापिस उठ भी नहीं पाया। गधा वहां से भागा और उसने अपनी जान बचा ली। 

कहानी से सीख (Moral of the Story)

इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि सही वक्त पर होशियारी हमें संकट से बचा सकती है।


5. शेर और चूहे की कहानी (Class 2 Hindi Kahani with Moral)

शेर और चूहे की कहानी (Class 2 Hindi Kahani with Moral)

एक बार की बात है। जंगल में एक शेर रहता था। एक दिन वह जंगल में घूमते घूमते बहुत थक गया और एक पेड़ के नीचे सो गया। उसी समय एक छोटा चूहा वहां खेल रहा था और गलती से शेर की पीठ पर चढ गया। शेर की नींद खुल गई और वह गुस्से में आ गया। 

उसने चूहे को अपने पंजे में पकड़ लिया और उसे मारने ही वाला था कि चूहे ने विनती की मुझे छोड़ दो महाराज! हो सकता है कि एक दिन मैं आपकी मदद कर सकूं। शेर ने हंसते हुए कहा, तुम जैसे छोटे जीव मेरे जैसे बड़े शेर की क्या मदद कर सकते हो? लेकिन फिर भी उसने दया दिखाते हुए चूहे को छोड़ दिया। 

कुछ दिन बाद शेर जंगल में फंस गया। एक शिकारी ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। शेर ने खुद को जाल में फंसा पाया और जोर जोर से दहाड़ने लगा। उसकी दहाड़ सुनकर वही छोटा चूहा वहां आ गया। उसने देखा कि शेर मुसीबत में है। चूहे ने बिना समय गवाएं अपने नुकीले दांतों से जाल को काटना शुरू किया। 

थोडी ही देर में उसने जाल को काट दिया और शेर को आजाद कर दिया। शेर ने चूहे की ओर देखा और कहा, आज तुमने मुझे सिखाया कि छोटे जीव भी महान काम कर सकते हैं। मैंने तुम्हें कम आंका था, लेकिन अब मैं जानता हूं कि किसी को भी उसकी ताकत और आकार से नहीं आंकना चाहिए। 

कहानी से सीख (Moral of the Story)

इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि किसी को भी छोटा या कमजोर नहीं समझना चाहिए। हर किसी में कुछ खास गुण होते हैं और जरूरी।


6. बंदर और खरगोश की दोस्ती (Small Moral Stories in Hindi)

बंदर और खरगोश की दोस्ती (Small Moral Stories in Hindi)

एक बार की बात है। एक जंगल में एक तेज धारा वाली नदी थी। नदी के एक किनारे पर एक बंदर रहता था और दूसरी तरफ एक खरगोश रहता था। दोनों दोस्त थे, लेकिन नदी उन्हें मिलने से रोकती थी। 

एक दिन बंदर ने देखा कि खरगोश उदास बैठा है। बंदर नदी के किनारे चिल्लाया, खरगोश भाई! क्या बात है? खरगोश ने जवाब दिया, फलों का मौसम आ गया है, लेकिन मैं नदी पार नहीं कर सकता, इसलिए मैं उनका स्वाद नहीं ले सकता। 

बंदर ने सोचा और कहा, चिंता मत करो। मेरे पास एक विचार है। बंदर जल्दी से कुछ बड़ी पत्तियां इकट्ठी कर लाया और उन्हें एक साथ बांध दिया। उसने हवा में उड़ने के लिए एक तरह की छोटी सी नाव बनाई। फिर वह ध्यान से उस पर चढ़ गया और धीरे धीरे नदी के पार चला गया। 

खरगोश खुश हो गया और बंदर को नदी के उस पार आते देख ताली बजाने लगा। उन्होंने पूरे दिन फल खाकर और बातें करके मस्ती की। शाम को बंदर ने अपनी नाव वापस ले ली और सुरक्षित रूप से नदी पार कर ली। 

कहानी से सीख (Moral of the Story)

यह कहानी हमें सिखाती है कि दोस्ती मुश्किलों को भी पार कर सकती है। थोड़ी सी सोच और मदद से हम किसी भी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं।


7. सच्ची मित्रता (Short Story for Class 2 Kids in Hindi)

सच्ची मित्रता (Short Story for Class 2 Kids in Hindi)

एक वन में तालाब था। तालाब में एक बड़ा सा कछुआ रहता था। तालाब के किनारे एक वृक्ष था जिस पर एक कौवा रहता था। पास ही झाड़ियों में एक हिरन भी रहता था। तीनों में मित्रता हो गई। सुबह शाम तीनों मिलते एक दूसरे का हालचाल पूछते और हंसी मजाक करके अपना समय गुजारते। 

एक दिन एक मछुआरा उस तालाब पर आया। उसने तालाब में जाल डालकर कछुए को पकड़ लिया। मछुआरे ने कछुए को रस्सी से बांधकर एक लाठी पर टांगा और चल दिया। अपने मित्र को संकट में देख कछुआ और हिरन चिंता में पड़ गए। उन्हें पता था कि मछुआरा उनके मित्र को मारकर खा जाएगा। 

वे कछुए को बचाने का कोई उपाय सोचने लगे। काफी सोच विचार के बाद उन्हें एक उपाय सूझ गया। उसके बाद हिरन उस रास्ते पर जाकर लेट गया, जहां से मछुआरा कछुए को लेकर गुजरने वाला था। कौवा भी वहीं पास के एक पेड़ पर जा बैठा। 

हिरन एक मुर्दा बनकर रास्ते पर लेटा हुआ था। जब मछुआरे ने रास्ते में एक मोटा तगड़ा हिरन मरा पड़ा देखा तो उसे लालच आ गया। उसने सोचा कछुआ तो है ही क्यों न इस हिरन को भी उठाकर ले चलू। इसकी चमड़ी बेचने से काफी धन मिलेगा। मछुआरे के पास एक ही रस्सी थी, जिससे उसने कछुए को बांधा हुआ था। 

उसने कछुए को खोलकर एक तरफ छोड़ दिया। मुक्त होते ही कछुआ चुपचाप खेतों में घुस गया और तालाब की ओर चल दिया। मछुआरा लाठी लेकर कछुए वाली रस्सी से हिरन को बांधने के लिए उसकी तरफ बढ़ा। जैसे ही वह हिरन के पास पहुंचा, पेड़ की डाली पर बैठा कछुआ बोल उठा, कांव कांव। 

अपने मित्र कौवे की आवाज सुनते ही हिरन उछल कर भाग खड़ा हुआ। मछुआरा बेचारा देखता रह गया। इस तरह उसे न तो कछुआ मिला न हिरन। 

शाम ढलने पर तीनों मित्र तालाब के किनारे मिले। कछुए ने अपने प्राण बचाने के लिए कौवे और हिरन को धन्यवाद देना चाहा तो वे बोले धन्यवाद की कोई आवश्यकता नहीं मित्र। सुख दुख में काम आने वाले ही तो सच्चे मित्र होते हैं।


8. हाँथी और बंदर की मित्रता (Class 2 Short Hindi Story)

हाँथी और बंदर की मित्रता (Class 2 Short Hindi Story)

जंगल में नदी के किनारे एक पेड़ था। उस पर एक बंदर रहता था। बंदर की दोस्ती एक हाथी से थी। बंदर रोज पेड़ से मीठे फल तोड़कर अपने मित्र को खिलाता था। एक दिन बहुत तेज आंधी तूफान आया। जोरों से बारिश होने लगी। पेड़ बहुत तेज तेज हिलने लगे। 

बंदर जिस पेड़ पर रहता था वह पेड़ पानी में बंदर डूबने लगा। बंदर जोर जोर से चिल्लाने लगा। तभी वहां उसका मित्र हाथी ने अपनी सूंड बंदर की तरफ बढ़ा दी और बोला, डरो मत मित्र! इसे पकड़ लो।

बंदर ने हाथी की सूंड पकड़ ली। हाथी ने बंदर को पानी से बाहर निकाला और उसे अपनी पीठ पर बिठा लिया। इस तरह हाथी ने अपने मित्र बंदर की जान बचाई और अपनी मित्रता निभाई। 


9. सुनहरे अंडे (Short Moral Story in Hindi for Class 2)

सुनहरे अंडे (Short Moral Story in Hindi for Class 2)

एक समय की बात है। एक किसान अपनी पत्नी तथा दो बच्चों के साथ रहता था। एक दिन किसान ने बाजार से एक खूबसूरत बतख खरीदकर लाया। अगले दिन बत्तख ने एक सुनहरा अंडा दिया। किसान हैरान रह गया। उसने बाजार जाकर अंडा बेच दिया। 

अगले दिन बत्तख ने फिर से एक और सुनहरा अंडा दिया। अब किसान और उसकी पत्नी बहुत प्रसन्न थे। प्रतिदिन सुनहरे अंडे बेचकर किसान धनवान होते गया। पत्नी के मन में लोभ समा गया। उसने सोचा क्यों न इसके पेट से सभी अंडे निकाल लिए जाए। 

किसान की पत्नी ने किसान से कहा यदि हमलोग एक ही साथ सारे अंडे बेच दे तो कितने धनी हो जाएंगे। किसान को बात जंच गई। दोनों ने मिलकर बत्तख का पेट काटा। दोनों अचंभित रह गए, क्योंकि पेट तो खाली था। दोनों अपनी मूर्खता पर विलाप करने लगे। 

कहानी से सीख (Moral of the Story)

इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि लालच बुरी बला है।


10. साथिता और सहयोग (Hindi Moral Stories for Class 2 Kids)

साथिता और सहयोग (Hindi Moral Stories for Class 2 Kids)

एक समय की बात है। एक गहरे जंगल में जंगली जानवर खुशी खुशी रहते थे। उनमें से एक हाथी था जिसका नाम हाथी राम था और एक खरगोश जिसका नाम मोनू था। एक दिन जब हाथीराम और मोनू जंगल में घूम रहे थे तब वहां पर एक बाघ आ जाता है और वे उन दोनों के पीछे भागने लगता है। 

हाथीराम और मोनू डर के मारे जंगल में भागने लगते हैं और वे भागते भागते जंगल के एक अनजान हिस्से में खो गए। हाथीराम बोला, हम गुम हो गए हैं। हमें वापस अपने घर पहुंचना होगा। हमें एक मार्ग ढूंढना होगा। मोनू ने कहा, हमें साथ में काम करना होगा।

वे चल रहे होते हैं, तभी उनके सामने भालू आ जाता है और वह उनके ऊपर हमला कर देता है। तभी वहां पर बल्लू और गैंडे आ जाते हैं। बल्लू भालू से कहते हैं, रुको भालू। ये हमारे मित्र हैं। इनके ऊपर तुम हमला नहीं कर सकते। गैंडे ने कहा, हां, भालू, पहले तुम्हें हमसे भिड़ना होगा। हम सब एक साथ हैं।

भालू इन सबको एक साथ देखकर डर जाता है और उन्हें छोड़ देता है। 

तब हाथी और खरगोश बल्लू भैया और गैंडे का धन्यवाद करते हैं और कहते हैं, हम बिना तुम्हारी मदद के गुम हो जाते। इस पर बल्लू और गैंडे ने कहा, कोई बात नहीं दोस्तों, अब तुम अपने घर की ओर बढ़ने के लिए कैसे जाओगे? इस पर गिद्ध ने कहा, मैं तुम्हारी मदद कर सकता हूं। मैं आसमान में ऊंची उड़ान भरकर तुम्हारे घर का रास्ता बता सकता हूं।

इस तरह हाथी राम और मोनू एक साथ मिलकर अपने घर को वापस पहुँच गए और उनकी दोस्ती और साथी ने उन्हें जीवन के हर मुश्किल को पार करने में मदद की। 

कहानी से सीख (Moral of the Story)

इस कहानी से हमें यह सिखने को मिलता है कि सफलता के लिए साथिता और सामंजस्य महत्वपूर्ण होते हैं और हमें मुश्किल समयों में एक दूसरे का साथ देना चाहिए।


तो दोस्तों, आपको यह Hindi Story for Class 2 कैसी लगी हमें कमेंट में जरूर बताएं क्योंकि आपका विचार हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। और साथ ही इस पोस्ट को आप अपने दोस्तों को भी शेयर कीजियेगा।

Read Also: Story in Hindi

अगर आपको हमारी हिंदी कहानियाँ पसंद आईं, तो हमारी वेबसाइट को SUBSCRIBE करना न भूलें! इससे आपको भविष्य में आने वाली सभी पोस्ट के नोटिफिकेशन मिलते रहेंगे, और आप ऐसे ही मोटिवेशनल कहानियाँ (motivational stories), प्रेरणादायक कहानियाँ (inspirational stories), सच्चे जीवन की कहानियाँ (real-life stories), बच्चों की नैतिक कहानियाँ (kids moral stories), सोने से पहले की कहानियाँ (kids bedtime stories), रोमांटिक प्रेम कहानियाँ (romantic love stories), मजेदार कहानियाँ (funny stories), और हॉरर कहानियाँ (horror stories) का आनंद लेते रहेंगे। 

हमारे साथ जुड़े रहें और हर दिन नई और रोमांचक कहानियों का हिस्सा बनें। धन्यवाद!

Rakesh Dewangan

मेरा नाम राकेश देवांगन है। Hindi Kahani ब्लॉग वेबसाइट पर मेरा उद्देश्य हिंदी में प्रेरक, मजेदार, और नैतिक कहानियों के माध्यम से पाठकों को मनोरंजन और शिक्षित करना है। मेरी कोशिश है कि मैं उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करूँ जो लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए। आपके समर्थन से, मैं अपने इस सफर को और भी रोमांचक और सफल बनाने की उम्मीद करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Discover more from Hindi Kahani

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading